फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players showed their strength in the divisional trials

मंडलीय ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 27 Aug 2025 08:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the divisional trials
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉकी फील्ड में बुधवार को बनारस के लालपुर 30 अगस्त से 4 सितंबर तक होने वाली पंडित दीन दयाल उपाध्याय सीनियर स्टेट चैंपियनिशिप के लिए मंडलीय ट्रायल हुए। इस दौरान खिलाड़ियों ने एस्टोटर्फ पर उतरकर मैदान के विभिन्न पोजिशंस पर बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए दावेदारी पेश की। जिला हॉकी संघ के पदाधिकारी सचिव प्रदीप चिन्योटी और कोषाध्यक्ष की मौजूदगी में हॉकी कोच भूपेश कुमार ने खिलाड़ियों की स्टेमिना, मैदान पर मूवमेंट और खेल कौशल नीति और तकनीक को परखा। गोलकीपर, डिफेंस, मिडफील्डर और अटैकिंग पोजिशंस पर टीम की पासिंग और टाइमिंग आदि की परख की गई। इसके साथ ही पेनल्टी कॉर्नर और पेनल्टी शूटआउट लगाने की तकनीक भी देखी गई। टीम में विपिन शर्मा, अब्दुल अहद, सागर, वैभव, शिवम, हर्षल, विकास चौधरी, मोहम्मद जाहिद को चुना गया। इस दौरान सेलेक्शन कमेटी में तजम्मुल जैदी, भूपेश कुमार, प्रदीप चिन्योटी और रजनीश कौशल और संदीप चौधरी रहे। टीम मैनेजर स्टेडियम के वरिष्ठ हॉकी कोच भूपेश कुमार को बनाया गया है। चयनित टीम को आरएसओ जितेंद्र यादव ने शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed