फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players showed their strength in sports competition

Meerut News: विद्यार्थियों ने खेलों के साथ नृत्य में किया धमाल

Fri, 05 Dec 2025 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in sports competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुक्रवार को खेल दिवस मनाया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने खेलों के साथ ही नृत्य प्रस्तुतियों से भी धमाल मचाया। मुख्य अतिथि डॉ. अविनाश चंद रहे।
कार्यक्रम का आरंभ प्रार्थना खेल ध्वज को फहराने, चारों सदनों के मार्च पास्ट और शपथ लेने के साथ हुआ। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने सियोल स्टेप्स पर आकर्षक प्रस्तुति दी। पहली कक्षा के छात्रों ने स्वे एड स्वेट की प्रस्तुति से फिटनेस बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। साडिया ने गुजरात और रोगीन चारा ने बंगाल की विशेषताओं को दर्शाया। व्हील्स ऑफ फायर के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने स्केटिंग में कमाल किया। प्राइड ऑफ इंडिया की ओर से शांति, प्रेम, आत्मविश्वास, एकता, अनुशासन एवं एकाग्रता का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

ईस्टर्न वॉरियर्स की ओर से नागालैंड का लोक नृत्य एवं पंजाब के भंगड़ा का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के बीच में विभिन्न कक्षाओं की दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में रिट्रीट मार्च पास्ट किया गया। प्रधानाचार्य ने आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम में स्कूल के पीटीआई और व्हाइट हाउस कमेटी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed