फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players selected for hockey competition

Meerut News: हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ खिलाड़ियों का चयन

Mon, 09 Mar 2026 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Players selected for hockey competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 18 मार्च तक लखनऊ में होगा। इसके लिए सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुए। इसमें 50 से अधिक खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचे। इसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। मंगलवार को मंडल स्तरीय ट्रायल होंगे। इसके बाद मंडल की टीम का चयन किया जाएगा।

कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉकी कोच भूपेश ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में मेरठ के अनुराग चौहान, कृष्णा, अमन शर्मा, कार्तिक यादव, लकी शर्मा, दीपक कुमार, यश, दीपांशु, वंश सिंघल, तनिष्क, मयंक, यश कुमार, वंश यादव, आशीष रावत, वंश, आर्यन, राघव और अंश का चयन किया गया। अब सभी खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। मंडलीय ट्रायल में हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, बागपत से भी खिलाड़ी ट्रायल देने पहुंचेंगे। इसके बाद मेरठ मंडल की टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed