{"_id":"6aafe5e96ab13aa73a024921","slug":"players-pledged-to-stay-away-from-drugs-meerut-news-c-72-1-mct1009-159730-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को नशामुक्त युवा व विकसित भारत अभियान कार्यक्रम का आयाेजन किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों ने नशामुक्ति व विकसित भारत का संकल्प लिया।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं व खिलाड़ियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए कहा। कार्यक्रम में खिलाड़ियों के द्वारा नशामुक्ति को लेकर शपथ ली गई व हस्ताक्षर अभियान में भी हिस्सा लिया गया। सभी ने नशे न करने के लिए दूसरों को भी जागरुक करने के लिए हस्ताक्षर किए। स्लोगन लेखन के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी यशवंत सिंह, प्रिंस अग्रवाल आदि मौजूद रहे।