फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players from Meerut won medals in the Kick Boxing League.

Meerut News: किक बॉक्सिंग लीग में मेरठ के खिलाड़ियों ने पदक कब्जाए

Tue, 31 Mar 2026 05:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Players from Meerut won medals in the Kick Boxing League.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। खेलो इंडिया अस्मिता नेशनल किक बॉक्सिंग लीग 2025-26 में उत्तर प्रदेश की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। यह प्रतियोगिता 26 से 29 मार्च तक चेन्नई के विनायका मिशन रिसर्च फाउंडेशन में आयोजित हुई। इसमें देशभर के 32 राज्यों और चार जोन से 848 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कड़े मुकाबलों के बीच उत्तर प्रदेश की टीम ने पांच स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक जीतकर समग्र तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। मेरठ की खिलाड़ियों का प्रदर्शन खास रहा। स्वर्ण पदक विजेताओं में उन्नति और आयुषी सोम शामिल रहीं। वहीं, कांस्य पदक अतिका सिंह, भूमिका यादव और प्रेरणा ने अपने नाम किए। इसके अलावा रिया सैनी ने 9वीं, कनिष्का चौधरी ने 5वीं, शार्वी सिंह, अनन्या उज्ज्वल, मुस्कान बंसल और अनन्या बंसल सभी ने 9वीं रैंक हासिल की। टीम की सफलता में कोच निलेश यादव और राहुल कुमार की भूमिका रही।
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव अरविंद ने बताया कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। संस्था के अध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी ने सभी खिलाड़ियों, कोच और अधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed