Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players from Meerut won medals at the Kanpur Karate League.

Meerut News: कानपुर कराटे लीग में मेरठ के खिलाड़ियों ने पदक जीते

Tue, 14 Jul 2026 06:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Players from Meerut won medals at the Kanpur Karate League.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन से मान्यता प्राप्त कानपुर कराटे लीग का आयोजन 11 और 12 जुलाई को कानपुर में हुआ। प्रतियोगिता में 10 राज्यों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कोच निशांत यादव के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।
प्रतियोगिता में अक्षरा सिद्धू ने काता में स्वर्ण और कुमिते में रजत, अनाया गौतम ने कुमिते में रजत और काता में कांस्य, आरोही सिद्धू ने काता में स्वर्ण और कुमिते में कांस्य, अनुष्का ने काता में स्वर्ण और कुमिते में कांस्य, आरोही ने काता और कुमिते दोनों में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन

इसके अलावा आरुष ने कुमिते में रजत और काता में कांस्य, आरव पंवार ने काता और कुमिते दोनों में कांस्य, पार्थवी ने काता में रजत और कुमिते में कांस्य, अनिका ने कुमिते में स्वर्ण और काता में कांस्य, श्रेया और परम ने काता व कुमिते दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक हासिल किए। देव ने कुमिते में स्वर्ण और काता में कांस्य, यशवर्धन ने कुमिते में स्वर्ण और काता में रजत तथा आर्यन सिंह ने कुमिते में रजत और काता में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कोच निशांत यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed