फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Players from Meerut won 15 gold medals in Karate.

Meerut News: कराटे में मेरठ के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण पदक जीते

Mon, 27 Apr 2026 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Players from Meerut won 15 gold medals in Karate.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 26 अप्रैल को साउथ एशिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण पदक और तीन रजत पदक जीते। प्रतियोगिता में 17 राज्यों व नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान आदि देशों से करीब 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच अरुण सैनी ने बताया कि एमडीपीएस कराटे एकेडमी मऊखास मेरठ के बच्चों ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण पदक व तीन रजत पदक जीते।
पदक विजेता खिलाड़ियों में सब जूनियर गर्ल्स में अन्वी प्रजापति, नंदनी प्रजापति व वेदांशी शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। कनक ने रजत पदक प्राप्त किया। जूनियर गर्ल्स में सिद्धि तोमर, यशी तोमर, निशु तोमर प्रेरणा तोमर, अंशिका शर्मा, आयुषी अवनी शर्मा, मानवी तोमर, नव्या, भूमिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में शुभम, नक्श ने स्वर्ण पदक हासिल किया व भास्कर ने रजत पदक हासिल किया। प्रदर्शन के आधार पर जुलाई माह में होने जा रही इंटरनेशनल चैंपियनशिप नॉर्वे (ऑस्ट्रेलिया) के लिए मेरठ के खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया। इस मौके पर मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष तरुण तोमर ने जूनियर कोच राजकुमार प्रजापति और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed