संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 15वीं साउथ एशिया हकुआकाई कराटे चैंपियनशिप रविवार को आयोजित हुई। इसमें मेरठ कराटे ट्रेनिंग सेंटर में सर्वाधिक मेडल जीतकर टीम ट्रॉफी पर कब्जा किया। मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ी अगस्त में जापान में होने वाली वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में अयांश कश्यप, दक्ष सिंह, त्रियाकश त्यागी ने स्वर्ण पदक जीता। आरुषि सिंह, लीना, अनन्या वर्मा, अनंत, भाव्यांश कुमार, शौर्य दत्त श्रेष्टा दत्त, रियान अली खान, हितेश जोशी और सांवी प्रधान ने रजत पदक जीता।
विरांश सिंह चौहान, लक्ष्य शर्मा गोविंद सिंह और कबीर सिंह ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर सियान सिराज अहमद, मोहम्मद जाहिद और कोच अनुज कुमार ने सभी खिलाड़ियों को चैंपियनशिप जीतने पर बधाई दी।