{"_id":"6a1c31b18ac502ca5c0db5ba","slug":"players-from-meerut-showed-their-talent-in-the-karate-competition-meerut-news-c-72-1-mct1009-154074-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कराटे प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कराटे प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले बच्चे और मुख्य अतिथि कैंट विधायक
ऑल सेंट स्कूल में नॉर्थ जोन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन
-कई जिलों से कराटे खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। बच्चा पार्क स्थित ऑल सेंट स्कूल में इंटरनेशनल शॉटोकान कराटे यूनाइटेड कराटे संस्था की ओर से रविवार को नॉर्थ इंडिया कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में यूपी की टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर खिताब जीता।
प्रतियोगिता में यूपी की टीम की ओर से इंग्राहम स्पोर्ट्स एकेडमी व सेंट जोंस गर्ल्स स्कूल के छात्रों ने मेडल जीते। इसमें रहमत ने अंडर 7 में स्वर्ण पदक, उमैजा ने अंडर 9 में महिला वर्ग में स्वर्ण पदक, मिस्रक ने 52 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। 60 किलोग्राम वर्ग में अक्षया ने स्वर्ण पदक, अदा, शिनॉय, कनिका, वैष्णवी, अतिका ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता से पूर्व मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त कर शुरूआत की। इस मौके पर इंटरनेशनल शॉटोकान कराटे यूनाइटेड संस्था के मुख्य सचिव शिहान मो. तारिक, शिहान नरेंद्र सिंह, शिहान रवींद्र शर्मा, सेंसाई अलीम, कराटे कोच वसीम खान आदि मौजूद रहे।