{"_id":"6ac3c51c0b2cac8243048b24","slug":"players-displayed-their-prowess-at-the-regional-sports-competition-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105573-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विजेता छात्रों को सम्मानित करते ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल एवं प
अंडर-14, 17 और 19 वर्ग के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल और प्रधानाचार्य अमित कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दौड़, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद और लंबी कूद समेत विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। अंडर-17 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नितिन शर्मा ने प्रथम, सचिन राणा ने द्वितीय और मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वर्षा प्रथम, आविष्क द्वितीय और रुचिका तृतीय रहीं।
अंडर-17 बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में खुशी ने प्रथम, शीतल ने द्वितीय और अर्शिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग की 500 मीटर दौड़ में आकांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में आयुष ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो में अयान, हाई जंप में कार्तिक ने प्रथम स्थान पाया। लंबी कूद में चंचल प्रथम और प्रेक्षा द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमित कुमार, पीटीआई गायत्री, कंचन, खेल प्रभारी ईशु चौहान, सहप्रभारी सोनवीर सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग रहा।