{"_id":"6ac39c6c00df9444e00115a7","slug":"players-displayed-their-mettle-in-five-matches-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108914-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पांच मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पांच मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Mon, 05 Oct 2026 06:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
द आर्यन्स स्कूल में चौधरी कदम सिंह मेमोरियल अंतरविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
अंडर-15 में एवेन्यू पब्लिक स्कूल और अशोका अकादमी रहे हावी
अंडर-19 में विजडम ग्लोबल और आईपीएस ने दर्ज की जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। द आर्यन्स स्कूल में सोमवार को तृतीय चौधरी कदम सिंह मेमोरियल 9-ए-साइड अंतरविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल सुमित राणा मुख्य अतिथि और मेरठ के डिप्टी जीओसी एवं स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर एसके सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य और योग की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
सोमवार को हुए पांच मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-15 वर्ग में थे एवेन्यू पब्लिक स्कूल मेरठ ने आरके इंटरनेशनल स्कूल कंकरखेड़ा को 4-3 से हराया। अंडर-19 में विजडम ग्लोबल स्कूल मेरठ ने बीडीएस मेरठ को 3-1 से मात दी। अंडर-15 के एक अन्य मुकाबले में अशोका अकादमी मेरठ ने डीएमपीएस मोदीनगर को 3-1 से हराकर जीत दर्ज की। अंडर-19 में आईपीएस मेरठ ने सेंट चार्ल्स स्कूल सरधना को 5-0 से शिकस्त दी।
दिन के अंतिम मुकाबले में अंडर-19 वर्ग में थे एवेन्यू पब्लिक स्कूल मेरठ ने कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ को 5-3 से पराजित किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। आयोजन अध्यक्ष हरपाल सिंह, निदेशक अक्षय सिंह व गौरव चौधरी और प्रधानाचार्या प्रीति मल्होत्रा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।