{"_id":"6a8aea1e60e4559dc10193c0","slug":"players-bagged-four-medals-in-open-roller-skating-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113239-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ओपन रोलर स्केटिंग में खिलाड़ियों ने झटके चार मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ओपन रोलर स्केटिंग में खिलाड़ियों ने झटके चार मेडल
विज्ञापन
ट्रांसलम एकेडमी में मेडल जीतने वले खिलाडी। (मवाना)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गाजियाबाद स्थित जेएसआई बैंक्ड ट्रैक पर आयोजित प्रतिष्ठित ओपन स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में ट्रांसलम एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। नन्हे स्केटर्स ने अपनी रफ्तार और संतुलन के दम पर विभिन्न श्रेणियों में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर न केवल प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ी, बल्कि विद्यालय और क्षेत्र का नाम भी रोशन किया।
अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित स्पर्धाओं में ट्रांसलम एकेडमी के कवि नागर ने अंडर-6 एडजस्टेबल कैटेगरी में बेहतरीन खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं अंडर-10 इनलाइन कैटेगरी में मुद्रिका रस्तोगी ने अपनी तीव्र गति का परिचय देते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। अंडर-12 इनलाइन कैटेगरी में शौर्य पाल ने कड़े मुकाबले के बाद सिल्वर मेडल जीता, जबकि अंडर-8 एडजस्टेबल कैटेगरी में निकुंज खुराना ने कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि पर एकेडमी के अध्यक्ष सीमांत जैन एवं प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने पदक विजेताओं को सम्मानित किया।