{"_id":"6a5e19056f41b4a9bd09adb1","slug":"play-an-active-role-in-water-conservation-and-sanitation-campaigns-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112938-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान में सक्रियता निभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान में सक्रियता निभाएं
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा केच द रैन गोष्ठी पर उपस्थित चेयरमैन व पालिका कर्मचारी। (स्त्रोत पालिका) मवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगर पालिका की ओर से कैच द रेन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन विषय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक के आवास पर किया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
अधिशासी अधिकारी कृष्ण कांत मिश्रा के निर्देशन में आयोजित संगोष्ठी के बाद ढिकोली स्थित अमृत सरोवर का संयुक्त निरीक्षण भी किया गया, जहां भूगर्भ जल संवर्धन और तालाबों के संरक्षण के उपायों पर गहन मंथन हुआ। अमृत सरोवर के निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की टीम और स्थानीय निवासियों ने वर्षा जल संचयन के आधुनिक व पारंपरिक तरीकों पर चर्चा की।
अवर अभियंता (जल) अमित श्रीवास्तव ने नागरिकों को पेयजल की गुणवत्ता जांचने के तरीकों, जल परीक्षण के मानकों और वर्षा ऋतु में जलजनित रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। जलकल सुपरवाइजर तिमिराज सिंह एवं अन्य कर्मियों ने भी जल स्रोतों की नियमित स्वच्छता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि भविष्य के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर नागरिक का इस अभियान में जुड़ना आवश्यक है।