{"_id":"5e7138378ebc3ea7b6523762","slug":"platform-ticket-worth-rs-50-meerut-news-mrt474113177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने 50 रुपये का कर दिया प्लेटफॉर्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने 50 रुपये का कर दिया प्लेटफॉर्म टिकट
विज्ञापन
50 रुपये का हुआ प्लेटफॉर्म टिकट
मेरठ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे विभाग भी अहतियात बरतने लगा है। रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम जुटे इसको देखते हुए प्लेटफॉर्म टिकट महंगा कर दिया गया है। अब स्टेशन पर अतिथियों को छोड़ने आने वाले लोगों को प्लेटफॉर्म टिकट के लिए 50 रुपये देने होंगे। 17 मार्च की रात्रि 12 बजे से सिटी स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटर पर प्लेटफॉर्म टिकट की दर 50 रुपये कर दी गई है। प्लेटफॉर्म टिकट के लिए अभी दस रुपये देने पड़ते थे। इस आदेश को देशभर के 250 रेलवे स्टेशनों पर अस्थायी रुप से लागू कर दिया गया है।
वहीं मंगलवार को सिटी स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कम रही। मेरठ से खुर्जा के बीच चलने वाली खुर्जा पैसेंजर में यात्री कम ही सफर करते दिखे। इसके अलावा स्टेशन पर साफ-सफाई करने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन रेलवे ट्रैक पर गंदगी फैली है। पिछले कई महीनों से सिटी स्टेशन पर सफाई का ठेका नहीं दिया गया है। जिसके चलते सिटी स्टेशन पर कई स्थानों पर साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। रेलवे के सफाई कर्मचारी ही स्टेशन पर सफाई कर रहे हैं।
महिला कोच में पुरुष यात्री कर रहे सफर
रेलवे महिलाओं की सुरक्षा के लिए लाख दावे करता है, लेकिन उसके ये दावे झूठे साबित हो रहे हैं। सिटी स्टेशन पर आरपीएफ होने के बावजूद भी महिला कोच में पुरुष यात्री सफर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्टेशन से ट्रेन गुजरने के बाद भी आरपीएफ की तरफ से कोई रोकटोक नहीं की जा रही है।