{"_id":"6a2045883ea665a8250b35eb","slug":"plantation-will-be-done-on-80-hectares-of-land-in-khedi-kalan-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104963-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खेड़ी कलां में 80 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खेड़ी कलां में 80 हेक्टेयर भूमि पर होगा पौधरोपण
विज्ञापन
- वन महोत्सव के तहत तैयारी तेज, भूमि का सीमांकन भी कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। वन महोत्सव सप्ताह के तहत प्रस्तावित वृहद पौधरोपण अभियान को लेकर वन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को गंगा किनारे स्थित खेड़ी कलां गांव में चिह्नित सरकारी भूमि की जुताई कराई गई। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में भूमि का सीमांकन भी कराया गया।
वन विभाग के अनुसार अब तक बधवा, बधवी और खेड़ी कलां गांवों में करीब 150 हेक्टेयर सरकारी भूमि चिह्नित की जा चुकी है। इनमें से लगभग 80 हेक्टेयर भूमि को विभाग के कब्जे में लेकर पौधरोपण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चिह्नित भूमि पर वैधानिक चेतावनी संबंधी बोर्ड भी लगाए गए हैं ताकि भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
वन विभाग हर वर्ष पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन और पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी बड़े स्तर पर पौधे रोपे जाएंगे। अभियान के लिए विभाग की विभिन्न नर्सरियों में औषधीय, फलदार और छायादार प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि वृहद पौधरोपण अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आवश्यक तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। खेड़ी कलां में भूमि का सीमांकन और जुताई का कार्य पूरा कर लिया गया है। जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से वन महोत्सव सप्ताह के दौरान व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा।