फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   planning for roit in city

शहर में दंगा कराने की थी साजिश  

Sun, 21 May 2017 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 21 May 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
planning for roit in city
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर में दंगा कराने की बड़ी साजिश थी। कपड़ा व्यापारी के पुत्र ओसामा की मौत पर पहुंची भीड़ को उकसाने के लिए पांच लोग पहुंचे थे। यही पांच लोग अस्पताल से सटी कॉलोनी के लोगों को भी भड़का रहे थे। गनीमत रही कि पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात को काबू में किया। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एक्सीडेंट में युवक की मौत पर बवाल के पीछे कुछ लोगों के इरादे बहुत खराब थे। बवाल को सांप्रदायिक रुप देकर माहौल खराब कराना का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने इन पांचों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कोतवाली थाने का घेराव, हंगामा 
नेशनल लोकमत पार्टी के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल और युवा सेवा समिति अध्यक्ष बदर अली के नेतृत्व में शनिवार को गुदड़ी बाजार के लोगों ने कोतवाली घेर ली। आरोप लगाया कि ओसामा की मौत होने के बाद अब पुलिस उनके परिवार के  लोगों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। गाड़ियों में तोड़फोड़ करना भी लोगों ने कबूल किया, लेकिन बवाल कराने के पीछे दूसरे लोगों का हाथ बताया। जोकि पीड़ित परिवार के लोगों को भड़का रहे थे। सीओ कोतवाली कुमार रणविजय सिंह ने लोगों को समझाते हुए कहा कि पुलिस बेकसूर लोगों को नहीं पकड़ेगी। बवाल, मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी का प्रयास करने वाले जेल जाएंगे।
विज्ञापन


गुदड़ी बाजार, शाहपीर गेट में सन्नाटा  
माहौल खराब होने के अंदेशे को देखते पुलिस ने ओसामा के शव को शुक्रवार रात ही सुपुर्द-ए-खाक करा दिया था। बवाल करने वाले लोग गुदड़ी बाजार और शाहपीर गेट के बताए जा रहे हैं। शनिवार दोनो ही जगहों पर पुलिस का पहरा था। दिन भर दोनों जगह सन्नाटा पसरा रहा। बवाल करने वाले लोग रात ही अपने घरों से फरार हो गए थे। ओसामा के घर पर भी लोगों की संख्या ज्यादा नहीं थी। पीड़ित परिवार में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed