{"_id":"6a6e0844c694e1e6410ea134","slug":"pithoragarh-team-emerges-winner-at-central-command-knowledge-conclave-meerut-news-c-72-1-mct1014-157153-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेंट्रल कमांड नॉलेज कॉन्क्लेव में पिथौरागढ़ की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेंट्रल कमांड नॉलेज कॉन्क्लेव में पिथौरागढ़ की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
-सात आर्मी पब्लिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आर्मी पब्लिक स्कूल के विजय दिवस ऑडिटोरियम में शनिवार को सेंट्रल कमांड इंट्रा क्लस्टर नॉलेज कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 150 अंकों के साथ जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ ने प्रथम, 90 अंकों के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल गोपालपुर ने द्वितीय और 70 अंकों के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में क्लस्टर के सात आर्मी पब्लिक स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यालय पश्चिमी उत्तर प्रदेश सब एरिया के अध्यक्ष ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि फैमिली वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की उपाध्यक्ष अचला रहीं। विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ. रीटा गुप्ता ने मुख्य अतिथि का हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया।
प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल एलबीएस मार्ग लखनऊ, गोपालपुर, वाराणसी, जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़, फतेहगढ़, हेमपुर और रुड़की नंबर-वन की टीमों ने भाग लिया। मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बहुविकल्पीय प्रश्न, विजुअल, मिक्स्ड फेस, ऑडियो, अर्थ तथा रोमांचक रैपिड फायर राउंड आयोजित किए गए। राजीव जैन ने संचालन किया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, जिज्ञासा और ज्ञानार्जन की भावना बनाए रखने का संदेश दिया।