फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pipeline broke in Madhavpuram, 22 thousand people thirst for water

माधवपुरम में पाइपलाइन टूटी, पानी की तरसी 22 हजार की आबादी

Tue, 22 Apr 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Pipeline broke in Madhavpuram, 22 thousand people thirst for water
माधवपुरम में पानी की पाइपलाइन ठीक करते नगर निगम के कर्मचारी

विज्ञापन
मेरठ। वार्ड-48 माधवपुरम और वार्ड-34 में शिवशक्तिनगर में सोमवार सुबह पेयजल की पाइपलाइन टूट गई। इसके चलते करीब 22 हजार की आबादी दिनभर पानी से तरस गई। लोगों ने हंगामा किया तो स्थानीय पार्षदों ने उनको समझाकर शांत किया। देर रात तक नगर निगम की जलकल विभाग की टीम पाइपलाइन ठीक करने में लगी रही। पार्षदों का कहना है कि पानी के टैंकर से लोगों की प्यास बुझाई जा सकती थी, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी निगम अफसरों की नींद नहीं टूटी।
माधवपुरम सेक्टर- 2, 3 और 4 में सुबह छह बजे से लोगों के घर में पेयजल नहीं पहुंचा। लोगों ने पार्षद दीपक वर्मा को फोन करके इसकी जानकारी दी। सोमवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक थी। इसमें सभी अधिकारी मौजूद थे। अपराह्न तीन बजे निगम के अफसरों ने इसकी सुध ली। महा जलप्रबंधक एवं अपर नगरायुक्त पंकज कुमार ने पाइपलाइन ठीक कराने के लिए जलकल विभाग की टीम भेजी। शाम छह बजे तक घरों में पानी नहीं पहुंचा तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी लगने पर पार्षद भी मौके पर पहुंचे। पार्षद ने लोगों को समझाया कि पानी की पाइपलाइन ठीक कराई जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड-34 में शिवशक्तिनगर मेें भी सुबह से पानी नहीं पहुंचने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। माधवपुरम व शिवशक्तिनगर में पानी की पाइपलाइन एक ही हैं। इससे घरों में पानी पहुंचता है। रात तक दोनों जगह पानी की व्यवस्था करने में निगम की टीम लगी रही। पार्षद दीपक वर्मा का कहना कि दो जगह से पानी की पाइपलाइन टूटी थी। एक जगह ठीक हो चुकी है, दूसरी जगह काम चल रहा है। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि देर रात लोगों के घरों में पानी पहुंचना शुरू हो गया है। रात 12 बजे तक पानी की सप्लाई सुचारू रूप से चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed