फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Photo of doctor holding illegal weapon at clinic goes viral, case filed

Meerut News: क्लीनिक पर अवैध हथियार के साथ डॉक्टर का फोटो वायरल, मुकदमा दर्ज

Sat, 04 Oct 2025 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Photo of doctor holding illegal weapon at clinic goes viral, case filed
शाहजहांपुर में क्लीनिक में वायर डॉक्टर का फोटो फोटोस रोड सोशल मीडिया
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित बड़ा बाजार में क्लीनिक, जंगल और घर में अपने साथियों के साथ अवैध हथियार लेकर फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी डाॅक्टर और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जारी किए गए फोटो में क्लीनिक के अंदर बैठे डाॅक्टर जुबीन अपनी कनपटी पर पिस्टल रखे हुए हैं। दूसरे फोटो में जुबीन चारपाई पर लेटा हुए हुक्का पी रहा है, वहीं पर काफी संख्या में अवैध हथियार रखे हुए हैं। तीसरा फोटो किसी कमरे का है, जहां डाॅ. जुबीन एक ओर असलहा लिए खड़ा है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी होने पर चौकी प्रभारी देवेंद्र गौतम की ओर से डाॅ. जुबीन और उसके अज्ञात तीन साथियों पर हथियारों का प्रदर्शन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे की एक युवती ने कुछ माह पूर्व तत्कालीन एसएसपी से डाॅक्टर के खिलाफ घर में घुसकर उसके पिता के साथ अभद्र व्यवहार, फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने की शिकायत की थी। यही नहीं, ऐसे फोटो वायरल होने से मरीज भी सहमे हुए हैं।

शाहजहांपुर में क्लीनिक में वायर डॉक्टर का फोटो फोटोस रोड सोशल मीडिया

शाहजहांपुर में क्लीनिक में वायर डॉक्टर का फोटो फोटोस रोड सोशल मीडिया

शाहजहांपुर में क्लीनिक में वायर डॉक्टर का फोटो फोटोस रोड सोशल मीडिया

शाहजहांपुर में क्लीनिक में वायर डॉक्टर का फोटो फोटोस रोड सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed