फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Philistine

Meerut News: मस्जिदों में दुआ, अल्लाह फिलिस्तीन की मदद करे

Fri, 20 Oct 2023 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Philistine
मस्जिदों में दुआ, अल्लाह फिलिस्तीन की मदद करे
विज्ञापन


- उलमा ने कहा, इस्राइल कर रहा जुल्म

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मस्जिदों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद फिलिस्तीन के लोगों के लिए दुआ की गई।
जामा मस्जिद में कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि फिलिस्तीन के हालत चिंताजनक है। इस्राइल वहां जुल्म कर रहा है। मजलूमों पर ज्यादती हो रही है। अल्लाह फिलिस्तीन की मदद करे। शांति बहाली होनी चाहिए। अमन के लिए सब दुआ करें। जंग खत्म होनी चाहिए।
शहरकाजी जैनुस साजिदीन ने कहा कि हमारे देश के लोगों ने हमेशा फिलिस्तीन का समर्थन किया है। सभी हुकूमतों ने फिलिस्तीन का समर्थन किया है। यूनाइटेड नेशन ने भी वहां के मानव अधिकार को लेकर के हक की बात कही थी। उन्होंने कहा कि जो नमाजी पाक मन से दुआ करता है उसकी दुआ जरूर कबूल होती है। दुआ करें कि वहां शांति बहाल हो।
विज्ञापन

कारी अफ्फान कासमी ने कहा कि फिलिस्तीन में स्थित अल अक्सा मस्जिद दुनिया भर के मुसलमानों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां मुस्लिम समाज के लाखों लोग रहते हैं। इस्राइल और फिलिस्तीन जंग से आम नागरिकों की जान जा रही है। उनके लिए अमन के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed