फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PHC with the help of ward boy, cleanliness system is also left to God's mercy

Meerut News: वार्ड बॉय के सहारे पीएचसी, सफाई व्यवस्था भी रामभरोसे

Tue, 23 Dec 2025 06:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
PHC with the help of ward boy, cleanliness system is also left to God's mercy
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यहां लोगों को समय पर कर्मचारी नहीं मिलते। परिसर में वृक्षों के पतझड़ चारों तरफ बिखरे पड़े हैं। यहां बिना चिकित्सक, बिना फार्मासिस्ट के दवाई दी जा रही है। यहां पर आने वाले मरीजों के लिए वार्ड बॉय ही सभी डयूटी निभा रहा है। वार्ड बॉय यदि छुट्टी पर चला जाए तो दवाई देने की व्यवस्था भी रामभरोसे है। पीएचसी पर कस्बे के अलावा एक दर्जन गांवों के मरीज दवाई लेने आते हैं। हाल यह है कि पीएचसी इंचार्ज पीएचसी पर आने के बजाए सीएचसी पर ही सेवाएं देते हैं।
मंगलवार को पड़ताल की तो पीएचसी प्रभारी की खाली कुर्सी मिली। यहां लैब टेक्नीशियन नवीन कुमार, अजय, वार्ड बॉय रजनीश, हेल्थ सुपरवाइजर आदित्य गौतम व पीएचसी प्रभारी डॉ. रुद्र कुमार की तैनाती है। फार्मासिस्ट का तीन माह पूर्व स्थानांतरण हो चुका है। अभी तक फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हुई है। इस कारण वार्ड बॉय के पद पर तैनात रजनीश कुमार मरीजों की पर्ची बनाने के साथ-साथ दवाई भी देते हैं। स्वीपर की तैनाती नहीं होने पर सफाई की व्यवस्था रामभरोसे है। कस्बे की जनसंख्या करीब 18 हजार है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन करीब 40 से 50 मरीज आते हैं।
विज्ञापन



गर्भवती महिलाओं के लिए परेशानी
महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए सीएचसी हस्तिनापुर या मवाना जाना पड़ता है। यहां केवल खाज, खारिश, खुजली की दवाई मिलती है। उन्हें इन्फेक्शन की दवाई नहीं दी गई। -अनुराधा, बहसूमा
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास बनाएं, नहीं रुकता स्टाफ
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बने हुए आवास में अस्पताल का कोई भी स्टाफ नहीं ठहरता है। वर्ष 2015 से 2020 तक वार्ड बाॅय प्रमोद कुमार ही ठहरे थे। रात में आपातकाल सेवा के लिए मरीजों को हस्तिनापुर या मवाना सामुदायिक केंद्र के भरोसे रहना पड़ता है। -सलमुद्दीन


कार्यालय में होना चाहिए था
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रुद्र कुमार पथरी को कार्यालय में उपस्थित होना चाहिए था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की कमी की वजह से रविवार में आपातकाल सेवाएं दी होंगी। आज अवकाश पर चले गए होंगे। -अमित त्यागी, प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की फोटो

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की फोटो

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की फोटो

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की फोटो

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की फोटो

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की फोटो

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की फोटो

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की फोटो

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की फोटो

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed