फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PET Exam 2021: The PET exam will be held in two shifts at 59 centers tomorrow in Meerut

पीईटी परीक्षा: मेरठ में 59 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा, पेपर खोलते वक्त की जाएगी वीडियोग्राफी

Mon, 23 Aug 2021 05:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 23 Aug 2021 05:39 PM IST
सार

परीक्षा केंद्रों पर पेपर शुरू होने के आधे घंटे पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को लगभग एक घंटे पहले पहुंचना होगा, ताकि एंट्री मिल सके।

विज्ञापन
PET Exam 2021: The PET exam will be held in two shifts at 59 centers tomorrow in Meerut
परीक्षा केंद्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में मंगलवार को प्रीलिमिनरी इलेजिबिलिटी टेस्ट (पीईटी) की परीक्षा होने जा रही है। जिले में कुल 61 हजार 948 अभ्यर्थियों ने पीईटी की परीक्षा के लिए आवेदन किया हुआ है। पहली पाली में 30974, दूसरी पाली में 30974 परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन


दो शिफ्ट में परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर पेपर शुरू होने के आधे घंटे पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को लगभग एक घंटे पहले पहुंचना होगा, ताकि एंट्री मिल सके। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश चौधरी ने बताया कि मेरठ में 59 केंद्रों पर परीक्षा होगी। सीबीएसई स्कूलों के अलावा सरकारी स्कूलों और डिग्री कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कोविड नियमों का पालन करते हुए हर केंद्र पर परीक्षा कराई जाएगी। 59 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। एडीएम सिटी नोडल अधिकारी हैं। 
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा पूरी परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए हर केंद्र पर परीक्षा की वीडियोग्राफी होगी। साथ ही पेपर खोलते वक्त वीडियोग्राफी की जाएगी। प्रश्न पुस्तिका का पैकेट परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले खोला जाएगा इसकी भी वीडियोग्राफी होगी। प्रशासन की तरफ से कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पहली शिफ्ट- सुबह 10 से 12 बजे
लास्ट एंट्री टाइम- सुबह 9.30 तक

- दूसरी शिफ्ट- दोपहर 3 से 5 बजे
लास्ट एंट्री टाइम- दोपहर 2.30 तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed