{"_id":"6a870fa173b9646e5104a244","slug":"person-living-on-a-tree-suffers-burns-under-suspicious-circumstances-condition-critical-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113217-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पीर पर रहने वाला व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पीर पर रहने वाला व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। राफन के पास मुख्य मार्ग पर स्थित पीर पर रहने वाला व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। पीड़ित का आरोप है कि उसके द्वारा एक मूक-बधिर महिला को ले जाने का विरोध करने पर एक आरोपी ने जलाया है। पुलिस ने व्यक्ति को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से मेरठ रेफर कर दिया है।
मवाना थाना क्षेत्र में मेरठ मार्ग पर सड़क किनारे पर एक पीर बना हुआ है। इस पीर पर काफी समय से गांव राफन निवासी जगबीर देखरेख करता है। जगबीर ने बताया कि काफी समय पहले उसके पास एक गूंगी बहरी महिला आई थी। जिसने लिखकर अपना नाम पुष्पा बताया था। आरोप है कि एक व्यक्ति उक्त महिला को जबरन अपने साथ ले गया। जिसका उसने विरोध किया था और शिकायत भी की थी। आरोप है कि महिला को ले जाने से नाराज लोगों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसको जलाकर मारने का प्रयास किया, जिसमें जगबीर गंभीर रूप से जल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जगबीर को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसको मेरठ रेफर कर दिया।
बीते 14 जुलाई को राफन निवासी जगबीर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एक मूक-बधिर एवं मानसिक रूप से कमजोर महिला के अपहरण और दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़ित ने थाने में सुनवाई न होने पर मुख्यमंत्री से मामले में निष्पक्ष जांच और महिला की सकुशल बरामदगी की मांग की थी। पत्र में बताया था कि कुछ महीने पहले गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने महिला को अगवा कर दुष्कर्म किया और बाद में उसे कूड़ी कमालपुर नहर के पास छोड़ दिया, जहां से एक व्यक्ति उसे वापस पीड़ित के पास छोड़ गया था।
विज्ञापन
जगबीर का आरोप है कि गत 3 जुलाई को जब वह किसी काम से मवाना गए थे, तो लौटते समय उन्होंने देखा कि गांव का ही व्यक्ति उस दिव्यांग महिला को जबरदस्ती ले जा रहा था। विरोध करने और पूछताछ करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पत्र में अपहृत मूक-बधिर महिला को सकुशल बरामद करने और स्वयं की सुरक्षा प्रदान करने का आदेश देने की गुहार लगाई थी।
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि जगबीर ने स्वयं ही आग लगाई है। महिला के अपहरण के आरोप के मामले में उनका कहना है कि यदि ऐसा कुछ है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
-- -- -- -- -