{"_id":"64b99d9fa818b5779102f947","slug":"person-died-due-to-electrocution-in-cooler-meerut-news-c-72-1-mrt1059-3581-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कूलर में उतरे करंट से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कूलर में उतरे करंट से व्यक्ति की मौत
Fri, 21 Jul 2023 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 21 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर। कसेरूबक्सर में कूलर में पानी डालते समय उतरे करंट से व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कसेरूबक्सर निवासी सतपाल (55) पुत्र सूरजभान परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। वह बृहस्पतिवार सुबह कमरे में रखे कूलर में पानी डाल रहा था। उसी दौरान कूलर में करंट उतर आया और करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सतपाल को जमीन पर पड़ा देख घर में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। दोपहर के समय परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार में पत्नी पुष्पा व दो बेटी शिवानी, हिमानी व दो बेटे आशू और नक्श हैं। परिजनों के मुताबिक परिवार की आर्थिक हालत बेहद कमजोर है। संवाद