फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Permission sought to set up a firecracker stall; memorandum submitted.

Meerut News: पटाखा दुकान लगाने की मांगी अनुमति, सौंपा ज्ञापन

Sat, 31 Oct 2026 09:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Permission sought to set up a firecracker stall; memorandum submitted.
- जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गाजियाबाद की तर्ज पर आवेदन लेने की उठाई मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दीपावली पर्व से पहले शहर के पटाखा व्यापारियों ने जिलाधिकारी से पटाखा दुकान लगाने की अनुमति प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है। व्यापारियों ने ज्ञापन देकर कहा कि गाजियाबाद में प्रशासन पटाखा बिक्री के लिए आवेदन लेना शुरू कर चुका है। जबकि मेरठ में अभी तक अनुमति प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।पटाखा व्यापारी कुलदीप ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया है। ग्रीन पटाखों की बिक्री को नियमानुसार अनुमति देने का प्रावधान किया जाए। ऐसे में मेरठ में भी समय रहते अनुमति प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।

पटाखा व्यापारी रिंकू ने कहा कि पटाखा व्यापारी पूरे वर्ष दीपावली के कारोबार का इंतजार करते हैं। अनुमति मिलने में देरी होने से दुकानों की व्यवस्था, स्टॉक की खरीद और लाइसेंस संबंधी तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। सुनील ने कहा कि व्यापारियों ने मांग की कि जिला प्रशासन गाजियाबाद की तरह जल्द आवेदन आमंत्रित करे, ताकि सभी व्यापारी नियमानुसार समय पर अपना कारोबार शुरू कर सकें। ज्ञापन देने वालों में राहुल, सागर, अनिल, स्माइली समेत कई पटाखा व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed