फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Permission required to set up camps; CCTV cameras must be installed.

Meerut News: शिविर लगाने की लेनी होगी अनुमति, सीसीटीवी लगाने होंगे

Mon, 13 Jul 2026 09:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 13 Jul 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Permission required to set up camps; CCTV cameras must be installed.
कांवड़ यात्रा की तैयारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने शिविर और डीजे संचालकों के साथ की बैठक
विज्ञापन

-मानकों का उल्लंघन करने पर दर्ज होगी प्राथमिकी
-भडकाऊ गीत और गाने नहीं बजाने की हिदायत दी
संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कांवड़ यात्रा ओर मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने कांवड़ शिविर और डीजे संचालकों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर वार्ता की। इसमें साफ कहा गया कि संचालकों को शिविर लगाने के लिए अनुमति लेनी होगी। उनमें सीसीटीवी लगाने होंगे। तेज आवाज में डीजे नहीं बजेगा। नियमों का उल्लंघन होने पर डीजे संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, शिविर संचालन और ध्वनि प्रदूषण से जुड़े दिशा-निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष कमल शंकर त्रिवेदी ने कहा कि बिना प्रशासनिक अनुमति के कोई भी कांवड़ शिविर संचालित नहीं किया जाएगा। शिविर लगाने से पहले संबंधित अनुमति लेना अनिवार्य होगा। सभी शिविरों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। साथ ही शिवभक्तों के लिए शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना शिविर संचालकों की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

डीजे संचालकों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक, अश्लील या भड़काऊ गीत बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से भगवान शिव के भजनों और गीतों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी, जिनका ही उपयोग किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डीजे जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने शिविर संचालकों से सुझाव भी लिए और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी से कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। बैठक में एसआई मनीष कुमार, अर्जुन पंवार सहित अन्य पुलिसकर्मी एवं शिविर संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed