{"_id":"6998d031a585902d0406edf7","slug":"peoples-representatives-reached-40-markets-shared-the-joy-of-namo-bharat-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1114351-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 40 बाजारों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, नमो भारत की खुशियां हुई साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 40 बाजारों में पहुंचे जनप्रतिनिधि, नमो भारत की खुशियां हुई साझा
विज्ञापन
अमर उजाला....अभी मेरठ साउथ मैट्रो स्टेशन से दिल्ली जा रहे हैं कुछ दिन बाद दिल्ली जाने के लिये ब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीजनल रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) नमो भारत ट्रेन के द्वितीय चरण के लोकार्पण को लेकर शहर में उत्सव का माहौल है। इस पावन अनुष्ठान को शीर्ष पर पहुंचाने को लेकर विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया शहर के 40 से अधिक व्यापार संघ के बीच पहुंचे। इन खुशियों बीच भगवान का धन्यवाद किया और नई ऊर्जा के साथ शहर को विकसित करने का जनप्रतिनिधियों ने संकल्प लिया।
आबूलेन शिवचौक पर सदर व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील दुआ और अध्यक्ष विशाल आनंद ने अपनी टीम के साथ जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। विधायक अमित अग्रवाल ने शिव चौक से सराफा बाजार होते हुए सदर थाना तक पदयात्रा कर प्रत्येक व्यापारी से संपर्क किया। व्यापारी नेता सुनील दुआ ने कहा कि यह रैपिड शहर को नई ऊर्जा देगी। अब दिल्ली और मेरठ के बाजार में कोई अंतर नहीं रहा है। हमारा मेरठ प्रतिस्पर्धा में दिल्ली को पीछे छोड़ देगा।
इस आयोजन को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के दोनों संगठनों ने कहा कि अब मेरठ का व्यापार नई ऊंचाई को छुएगा। संगठन अध्यक्ष नवीन गुप्ता व अजय गुप्ता ने कहा कि यह होली व्यापारियों के लिए दोगुना खुशी के साथ आई है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, अंकित सिंघल, गौरव, आलोक रस्तौगी आदि रहे।