{"_id":"67c762de7cfdd0efac096e8d","slug":"peoples-hearing-ability-is-becoming-weak-due-to-noise-pollution-meerut-news-c-14-1-mrt1002-798257-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ध्वनि प्रदूषण के कारण लोगों की श्रवण क्षमता हो रही कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ध्वनि प्रदूषण के कारण लोगों की श्रवण क्षमता हो रही कमजोर
Wed, 05 Mar 2025 02:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारी मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह से मिले। सचिव डॉ. सुमित उपाध्याय ने बैठक में ध्वनि प्रदूषण से सुनने की क्षमता पर पड़ने वाले प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बढ़ते ध्वनि प्रदूषण के कारण लोगों में श्रवण क्षमता कमजोर होने की समस्या बढ़ रही है।
इलेक्टेड प्रेसिडेंट डॉ. मनीषा त्यागी ने कहा कि समस्या को कम करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लोग अपने कानों की सुरक्षा और बेहतर सुनने की क्षमता को बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाएं। आईएमए की टीम ने जिलाधिकारी से अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि ध्वनि अवरोधक के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। मेरठ रेडियोलॉजिस्ट एसोसिएशन डॉ. शक्ति पंकज ने वर्ल्ड हियरिंग डे के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की योजनाओं को साझा किया। जिलाधिकारी ने आईएमए की पहल की सराहना की।