फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People were troubled by frequent power tripping and outages.

Meerut News: बिजली की ट्रिंपिंग और कटौती से परेशान रहे लोग

Sat, 13 Jun 2026 09:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
People were troubled by frequent power tripping and outages.
टीपीनगर, देवलोक, ब्रह्मपुरी, पांडव नगर समेत कई स्थानों पर रहा बुरा हाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मौसम के बदले मिजाज के बीच शनिवार को बिजली की ट्रिपिंग ने लोगों को रुला दिया। शहर में कई स्थानों पर रुक-रुक कर बिजली की कटौती होती रही, इससे बिजली के उपकरण नहीं चल पाए। टीपीनगर बिजलीघर के साबुन गोदाम, गुप्ता कॉलोनी, चंद्रलोक, मलियाना आदि क्षेत्रों में रुक-रुक कर बिजली की कटौती हुई। लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत अधिकारियों से की। भाजपा नेता डॉ. गौरव मित्तल ने बताया कि सिविल लाइन क्षेत्र के पांडव नगर, मानसरोवर कॉलोनी, संजय नगर आदि क्षेत्रों में भी पूरे दिन बिजली की ट्रिपिंग रही। इस कारण लोग परेशान रहे। देवलोक निवासी राकेश माहेश्वरी ने बताया कि मौसम में राहत होने के बाद भी लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिल पाई। मोहकमपुर, माधवपुरम सेक्टर तीन, ब्रह्मपुरी आदि क्षेत्रों में थोड़ी-थोड़ी देर के लिए बिजली की कटौती हुई। कंकरखेड़ा ग्रामीण बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली की कटौती से लोग परेशान रहे। स्थानीय निवासी विकास शर्मा ने बताया कि बिजली की कटौती के कारण लोगों को परेशानी हुई। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्र ने बताया कि शनिवार को शिकायत मिलने पर तत्काल उनका निस्तारण कराया गया। विद्युत टीमों को पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रखा गया है। लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed