फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People thrash bus driver and conductor for beating mother and daughter riding auto

Meerut News: ऑटो सवार मां-बेटी को पीटने पर लोगोें ने बस के चालक-परिचालक को धुना

Sun, 15 Dec 2024 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
People thrash bus driver and conductor for beating mother and daughter riding auto
गंगानगर (मेरठ)। सीओ सदर देहात कार्यालय के सामने साइड लगने पर इलेक्ट्रिक बस के चालक व परिचालक ने ऑटो में सवार मां-बेटी और चालक को पीटा। इस पर मौके पर एकत्रित हुए लोगोें ने बस चालक व परिचालक की धुनाई कर दी। दोनों बस लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को लूटपाट की जानकारी दी। जांच में मामला मारपीट का निकला। जिसके बाद परिचालक ने मारपीट की तहरीर दी।
विज्ञापन

लोहियानगर में इलेक्टि्रक बस का डिपो है। मेरठ से हस्तिनापुर के लिए चलने वाली बस का चालक नूर आरम और हिमांशु बस के परिचालक हैं। शनिवार शाम दोनों हस्तिनापुर से भैसाली डिपो की सवारी लेकर आ रहे थे। गंगानगर नाले पर जाम लगा था। सीओ सदर देहात कार्यालय के सामने चालक ने बस को एक टेंपो के बराबर से तेजी से निकाला। जिस पर टेंपो चालक ने उन्हें अपशब्द बोल दिए। इस बात पर हिमांशु और परिचालक में कहासुनी हो गई। परिचालक ने ईटीएम मशीन तोड़ने व लूटपाट का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हिमांशु ईटीएम मशीन व कैश का थैला चालक नूरआलम को पकड़ाकर नीचे आ गया और टेंपो चालक से मारपीट करने लगा। जब टेंपो में सवार महिला और उसकी 12 साल की बेटी ने विरोध जताया तो हिमांशु ने उनके साथ मारपीट कर दी। इस बीच चालक नूरआलम भी उतर आया और टेंपों चालक को बुरी तरह पीटा। महिला के साथ मारपीट देख लोगों ने हिमांशु व नूरआलम की पिटाई कर दी। सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने बताया कि बस चालक व परिचालक द्वारा तहरीर दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed