फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People sweep away the ghost of power: Sanjay Singh

झाड़ू मारकर सत्ता का भूत उतारे जनता : संजय सिंह

Tue, 09 May 2023 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
People sweep away the ghost of power: Sanjay Singh
मेरठ। आम आदमी पार्टी ( आप ) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार को सिवालखास नगर पंचायत प्रत्याशी शमीम बेगम और मेरठ नगर निगम से महापौर प्रत्याशी ऋचा सिंह के लिए सभा को संबोधित कर मतदान की अपील की।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट क्षेत्र के समरगार्डन में हुई सभा में संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा, सपा, बसपा सभी पार्टियों ने सत्ता का मजा लिया है। सभी पार्टियों पर सत्ता का भूत सवार है। ऐसे में जनता को इस बार झाड़ू मार-मारकर सत्ता का भूत उतारना है। उन्होंने कहा कि '''''''' हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ, शहर होगा साफ'''''''' के नारे पर पार्टी चुनाव लड़ रही है। साफ शहर चाहिए तो झाड़ू चलाइए। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने हिंदू-मुसलमानों को लड़ाने के अलावा कोई काम नहीं किया है। विकास के मुद्दे पर भाजपा कभी चुनाव नहीं लड़ती है। ऐसे में जनता सोच-समझकर वोट करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने वार्ड-88 से इजराना, 38 से ज्योति भान, 80 से फातिमा जुबैर, 76 से नाजमा, 36 से बंटी, 64 से तौफिक खान, 18 से जगदीश कुमार और वार्ड 55 से मतलूबन के लिए मतदान की अपील की। इस दौरान पउप्र अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, मनीष सिंह, जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, महापौर प्रत्याशी ऋचा सिंह सहित अन्य नेता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed