फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   people showing intrest in fastag

जाम से परेशान हुए तो फास्टैग में दिखा रहे दिलचस्पी

Mon, 20 Jan 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
people showing intrest in fastag
मोदीपुरम। टोल प्लाजा पर कैश लेन में जाम से जूझ रहे वाहन चालकों ने फास्टैग में दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है। ऐसा इसीलिए कहा जा रहा है पिछले कई दिनों से जहां फास्टैग लेन से कम ही वाहन गुजर रहे थे, लेकिन बीते दो दिन से फास्टैग लेन से रोजाना के मुकाबले 65 फीसदी ज्यादा वाहन गुजरे। उधर फास्टैग स्कैनिंग में आ रही समस्या रविवार को भी बरकरार रही, ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था लागू हुए एक माह से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन वाहन चालक फास्टैग में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। जिसके चलते कैश लेन में रोजाना वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। टोल प्लाजा पर कैश की एक ही लेन होने के कारण वाहन चालकों को काफी देर इंतजार करना पड़ रहा था। वहीं उन्हीं स्थानीय वाहनों को ही टोल में छूट दी जा रही है जिनके पास फास्टैग है। ऐसे में समस्या से बचने के लिए वाहन चालकों ने फास्टैग को अपना लिया है। रविवार को टोल प्लाजा से लगभग 13 हजार वाहन गुजरे जिनमें से 7 हजार से ज्यादा वाहन फास्टैग लेन से ही निकले। लोगों में फास्टैग के प्रति जागरूकता बढ़ती देख टोल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी भी कैश लेन में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। रविवार को भी कैश लेन में वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। व्यवस्था बनाने के लिए टोलकर्मी हैंडिड मशीन लेकर गाड़ियों के पास पहुंचे। इसके अलावा अभी भी कई वाहन चालक अन्य अंदरूनी रास्तों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्कैनिंग में आ रही दिक्कत नहीं हुई खत्म
फास्टैग को जहां जाम से राहत के लिए लागू किया गया था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण स्कैनिंग में परेशानी आ रही है। शुक्रवार को यहां बूम से ढाई मीटर पीछे वाहनों के रुकने लिए निशान लगाए गए थे, लेकिन इसके बावजूद स्कैनिंग में आ रही परेशानी समाप्त नहीं हुई। ऐसे में रविवार को भी फास्टैग लेन में वाहन चालकों को परेशानी का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहा लोगों का रूझान
कैश लेन में स्थानीय वाहनों पर छूट खत्म होने के बाद स्थानीय वाहन चालक फास्टैग बनवाने के लिए टोल प्लाजा पर पहुंच रहे हैं। व्यवस्था बनाने के लिए लगातार टोलकर्मी मुस्तैद हैं। जाम की स्थिति में हैंडिड मशीनों से शुल्क वसूला जाता है। स्कैनर की समस्या भी ठीक कराई जा रही है। - प्रदीप चौधरी, मैनेजर टोल प्लाजा
भाजपा का झंडा लगी कार घुसी फास्टैग में, बिना टोल दिए निकला चालक
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को एक वाहन चालक ने हंगामा कर दिया। वह खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए टोलकर्मियों पर रौब गालिब कर रहा था। टोल कर्मचारियों के काफी समझाने के बाद भी वह बिना टोल दिए ही निकल गया।

टोल कर्मचारियों के मुताबिक रविवार दोपहर दौराला की तरफ से आ रही भाजपा का झंड़ा लगी एक कार (यूपी 15 बीवी 7429) फास्टैग लेन में घुस गई। वाहन पर फास्टैग नहीं लगा होने पर टोल कर्मचारियों ने उसे रोक लिया और कैश लेन से जाने की बात कही। इस पर कार चालक ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए हंगामा कर दिया। काफी कहासुनी के बाद वह टोलकर्मियों को हड़काते हुए बिना टोल दिए ही फास्टैग लेन से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed