{"_id":"676b6b43ec5d66df880c0065","slug":"people-said-in-the-historical-church-of-sardhana-happy-christmaslord-jesus-came-as-savior-meerut-news-c-44-1-smrt1055-106413-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरधना के ऐतिहासिक चर्च में लोग बोले-हैप्पी क्रिसमस...मुक्तिदाता बनकर आए प्रभु यीशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरधना के ऐतिहासिक चर्च में लोग बोले-हैप्पी क्रिसमस...मुक्तिदाता बनकर आए प्रभु यीशु
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। ऐतिहासिक चर्च में मंगलवार रात 12 बजते ही प्रभु यीशु के जन्म लेते ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मानव को पापों से मुक्ति दिलाने वाले मुक्तिदाता के जन्म होते ही सभी ने एक-दूसरे से कहा हैप्पी क्रिसमस। यहां रोमन कैथोलिक चर्च में घंटे-घड़ियाल गूंज उठे। विशेष प्रार्थना सभा में ईसाई समाज के श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। प्रभु यीशु के साथ ही माता मरियम कोे नमन कर घर-परिवार के साथ संसार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
प्रभु यीशु ने बालक के रूप में जन्म लिया तो युवाओं ने गीत सुनाए। इनमें मेरा प्रभु जन्मा प्यारा, आया है यीशू आया है, आओ यीशु की आराधना करें...आदि गीत गाए। चर्च परिसर में लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की। चर्च में ईसाई समाज के साथ ही अन्य समुदाय के लोग भी पहुंचे। लोगों को क्रिसमस केक वितरित किया गया। इस पर्व पर चर्च को भव्य रूप से सजाया गया।
प्रभु यीशु के जन्म दिवस के अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर जॉन मिल्टन ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने मानव जाति को पापों से बचाने के लिए इस संसार में मानव रूप में जन्म लिया। बताया कि परमेश्वर के सामने हम जो प्रार्थना करते हैं, वह प्रभु स्वीकार करते हैं। हमें अपने मन को सुंदर बनाना चाहिए। चर्च में विशेष प्रार्थना के साथ मिस्सा बलिदान कराया गया। चर्च में बनाई गई गोशाला में संदर चरणी में प्रभु यीशु का जन्म हुआ। फादर ने प्रार्थना कराई और मिस्सा बलिदान कराते हुये केक काटकर एक दूसरे को क्रिसमस डे की बधाई दी। फादर जॉन मिल्टन व फादर वलेरियन पिंटो ने बताया कि बुधवार को भी क्रिसमस डे पर चर्च में विशेष प्रार्थना होगी।
विज्ञापन
इस दौरान बताया गया कि प्रभू यीशु के जन्म की पहली खबर इस संसार के गरीबों को मिली थी। वे लोग सर्द रात में खुले आकाश के नीचे सोकर अपनी भेड़ों की रखवाली करते थे। मान्यता है कि स्वर्गदूतों के एक दल ने चरवाहों को यह समाचार दिया था कि तुम्हारे लिए एक बालक ने जन्म लिया है। भविष्य में वह ही तुम्हारा मुक्तिदाता बनेगा। कहा कि जहां हम जाते हैं, वहां पिता परमेश्वर कृपा करते हैं। चर्च में देर रात तक श्रद्धालु आते रहे।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद