{"_id":"5ecb51e970c5b10537772c76","slug":"people-pay-namaz-in-group-in-a-mosque-in-khatauli-muzaffarnagar-district-police-field-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पाबंदी के बावजूद मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ी, पुलिस का छापा, मुकदमे की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: पाबंदी के बावजूद मस्जिद में सामूहिक नमाज पढ़ी, पुलिस का छापा, मुकदमे की तैयारी
Mon, 25 May 2020 10:34 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 25 May 2020 10:34 AM IST
विज्ञापन
Eid ul Fitr 2020, Lockdown
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को ईद के मौके पर जहां लाॅकडाउन के पूर्णतः पालन को लेकर पुलिस बल अलर्ट रहा, वहीं जिले के खतौली में कुछ लोगों के सामूहिक रूप से मस्जिद में नमाज अदा करने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर लोगों को नसीहत देकर बाहर निकाला। पुलिस जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
मुजफ्फरनगर में ईद-उल-फितर पर लॉकडाउन के चलते घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील को खारिज करते हुए खतौली के कुछ लोगों ने मस्जिद काजियान में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी। नमाज के दौरान ही सूचना मिलने पर सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने छापा मारते हुए नमाज पढ़ रहे लोगों को नसीहत देकर बाहर निकाला। पुलिस नमाज पढ़ने वाले और मस्जिद के जिम्मेदार लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
उधर, शहर समेत जिले की सभी ईदगाह पर पुलिस का पहरा रहा। ईदगाह में ईद की नमाज नहीं पढ़ी गई। लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की। ईद पर बाजार सुनसान हैं। डीएम और एसएसपी ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।