फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People of two communities face to face after collision of bikes

Meerut News: बाइकों की भिड़ंत के बाद दो समुदाय के लोग आमने सामने

Sun, 16 Apr 2023 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
People of two communities face to face after collision of bikes
रोहटा। गांव रोहटा में आमने-सामने आ रही दो बाइकों में हुई टक्कर के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बीच बचाव में आए लोगों के साथ भी एक समुदाय के लोगों ने मारपीट की। मामले को लेकर दो समुदायों में तनाव व्याप्त है। वहीं एक समुदाय के लोगों ने देर शाम रोहटा थाने पहुंचकर पुलिस पर कारवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । वहीं अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव बुड्ढा निवासी वीरेंद्र सिंह अपने पुत्र मधुर उर्फ छोटू के साथ बाइक से गांव रोहटा बाजार में सब्जी खरीदने गए थे। जब वह शनिवार शाम को सब्जी लेकर अपने गांव की ओर चले तो तालाब के पास सामने से बाइक से आ रहे विशेष समुदाय के दो युवक आसमोहम्मद व यासीन से उनकी बाइक टकरा गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। गांव रोहटा के विशेष समुदाय के परिवार के लोग भी वहां आ गए और उन लोगों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट की। आरोप है कि जब अन्य युवकों ने पिता-पुत्र को छुड़ाने का प्रयास किया तो विशेष समुदाय के लोगों ने गांव रोहटा निवासी विजय कुमार, अनिल, सुनील आदि को भी जमकर धुनाई कर दी। इससे दो समुदायों में तनाव व्याप्त हो गया। दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए। पीड़ितों को लेकर ग्रामीण रोहटा चौकी पर पहुंचे लेकिन वहां पर जब उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो गांव बुड्ढा व रोहटा के ग्रामीण भारी संख्या में रोहटा थाने पर पहुंचे और हंगामा करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। आरोपियों के घरों पर दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य पांच नामजद आरोपियों के घरों पर दबिश दी। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed