फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People of the society engaged in the service of Shiva devotees

कांवड़ की खबर

Sun, 24 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
People of the society engaged in the service of Shiva devotees
शिवभक्तों की सेवा में जुटे समाज के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हरिद्वार से लेकर शामली होकर हरियाणा जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत और सेवाओं में सामाजिक संगठनों से लेकर छोटे-छोटे दुकानदार, आम नागरिक जुट गए हैं। हर कोई शिवभक्तों की सेवा करके पुण्य कमाना चाहता है। शिविरों में जहां होटल रेस्टोरेंट जैसा भोजन, मिठाई शिवभक्तों को परोसी जा रही हैं। कांवड़ मार्ग से गुजर रहे दुकानदारों की ओर जूस, दूध, घेवर और फल वितरित किए जा रहे हैं।
सावन का महीना भगवान शिवशंकर की आराधना, पूजा, और सेवा के लिए समर्पित है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिला, पुरुष, नई दुल्हन तक भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए शिवालयों की ओर रुख कर रहे हैं। शाम के समय जवान से लेकर वृद्धा महिला, बालिकाएं कांवड़ियों के दर्शन कर रही हैं। शहर के सहारनपुर रोड पर रजवाड़ा फार्म में भारत विकास परिषद महान के सातवें कांवड़ शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में कथा वाचक अरविंद दृष्टा महाराज व विजय कौशिक, भारत विकास परिषद के संरक्षक यशपाल सिंह व अध्यक्ष विनोद जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। भगवान शिव शंकर की दिव्य आरती उतारी। इस मौके पर गरम दूध व घेवर शिवभक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया।
विज्ञापन

सर्वमंगला समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र संगल ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर स्वागत किया। कथावाचक अरविंद दृष्टा महाराज को बेलपत्र का पौधा भेंट किया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश गर्ग, संस्था के अध्यक्ष विनोद जैन, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, यशपाल पंवार, विश्व देव पंवार, हर्ष मित्तल, डॉ. रविंद्र, अरुण बंसल, योगेंद्र आर्य, रजत बंसल, वीरेंद्र सिंघल, डॉ. अर्जुन वर्मा, श्याम कुच्छल, डॉ. राजीव बंसल, प्रवीण गर्ग, सचिन सैनी, रवींद्र गोयल, अनुज जैन, विवेक जैन, आदेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटी तिराहे पर ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज और रालोद की ओर से कांवड़ शिविर लगाया गया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक डॉ. हरेंद्र सिंह वर्मा शिवभक्तों को जूस तथा फलों का वितरण किया। शिविर का शुभारंभ रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद इस्लाम ने किया। इस अवसर पर प्रमोद राणा, रेशम गांधी बनत, प्रमोद कालखंडे, महावीर कश्यप, बालकराम वाल्मीकि, सदाकत बंतीखेड़ा, इसराइल मौजूद रहे।

अग्रसेन पार्क पर श्री बालाजी सेवा समिति आठ्ठे वाला मंदिर बड़ा बाजार की ओर से कांवड़ शिविर में प्रतिदिन कांवड़ियों को फल, समोसा, फ्रूटी व पानी की बोतल आदि वितरित की जा रही हैं। संस्था के अध्यक्ष रवींद्र मित्तल, सचिव मनोज गोयल, गौरव संगल, अमित अग्रवाल, विपिन मित्तल, विवेक प्रेमी, प्रियांशी मित्तल, पूर्वी मित्तल, गौरी मित्तल, मनोज मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed