फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People of Prajapati community were beaten and threatened for taking soil for making utensils.

Meerut News: प्रजापति समाज के लोगों से बर्तन बनाने के लिए मिट्टी लेने पर मारपीट, धमकी दी

Fri, 08 Nov 2024 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
People of Prajapati community were beaten and threatened for taking soil for making utensils.
सरधना। गांव कालंदी में प्रजापति समाज के लोगों को बर्तन बनाने के लिए मिट्टी लाने पर एक ग्रामीण ने विरोध करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित समाज के लोगों ने धमकी देने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रजापति समाज के लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव कालिंदी में ग्राम समाज की लगभग 800 गज भूमि खाली पड़ी है। इस जमीन से प्रजापति समाज के लोगों द्वारा मिट्टी निकालकर बर्तन बनाने का रोजगार किया जाता है। इसके दोनों तरफ राजेश के खेत हैं, जिनमें वर्तमान में गन्ने की फसल उगा रखी है। ग्रामीण किशन खच्चर बुग्गी लेकर मिट्टी लेने जमीन पर गया था। वहां, किसान ने फसल कटने के बाद मिट्टी निकालने की बात कही। गांव निवासी किशन, पुष्पेंद्र, ब्रह्मपाल, सत्यवीर ने एसडीएम को शिकायत पत्र दिया है। बताया कि गांव में कई बीघा सरकारी भूमि प्रजापति समाज के गड्ढों के नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन

इस भूमि से वह मिट्टी लाकर बर्तन बनने का काम किया जाता है। आरोपी है कि एक व्यक्ति सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की फिराक में है। आरोपी किसान ने बर्तन बनाने के लिए मिट्टी खोदाई करने पर प्रजापति समाज के लोगों से गाली गलौज कर मारपीट कर दी। प्रजापति समाज के लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने तहसीलदार अनुराग सिंह को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed