फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People of Jain community met SSP to reveal the incident of idol theft.

Meerut News: मूर्ति चोरी की वारदात खुलासे के लिए एसएसपी से मिले जैन समाज के लोग

Tue, 18 Feb 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
People of Jain community met SSP to reveal the incident of idol theft.
कैलाश पर्वत पर मूर्ति चोरी की घटना के खुलासे के बाद एसएसपी से मिले जैन समाज के लोग स्रोत मंदिर
अष्टधातु की दो मूर्ति और छत्र सहित कई कीमती वस्तुएं हुईं थीं चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर पर हुई चोरी की घटना के बाद अभी तक खुलासा नहीं होने पर श्रीदिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी का प्रतिनिधिमंडल क्षेत्र के महामंत्री मुकेश कुमार जैन के नेतृत्व में एसएसपी से मिला। अभी तक घटना का खुलासे नहीं होने पर रोष व्याप्त किया। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर जल्द वारदात के खुलासे की मांग की।
कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर से चोरों द्वारा बुधवार की रात को अष्टधातु की भगवान की दो मूर्ति और छत्र सहित कई कीमती वस्तुएं चोरी कर ली गईं थीं। चोर का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ था। इस घटना के बाद जैन समाज के लोगों में आक्रोश है। घटना के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इसका खुलासा कर चोरी की गई भगवान की मूर्ति की बरामद की बात कही थी।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों का समय जीतने के बाद भी पुलिस मूर्ति चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके बाद सोमवार को प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर तीर्थ क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी ने एसएसपी से मुलाकात कर इस विषय पर बातचीत की। महामंत्री मुकेश जैन ने एसएसपी को ज्ञापन की दिया। जिसमें हस्तिनापुर तीर्थ क्षेत्र कैलाश पर्वत में मूर्ति चोरी की घटना का खुलासा न होने के कारण रोष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें तीर्थ क्षेत्र कमेटी हस्तिनापुर के सम्मानित उपाध्यक्ष अभय जैन व सम्मानित सदस्य योगेश चंद जैन, सुनील जैन, अनिल जैन ‘कक्कू, अतुल जैन, मनोज जैन, निखिल जैन, आदि उपस्थित रहे। सभी ने मूर्ति बरामद व चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने की बात कही। इसके बाद एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही। इसके बाद हस्तिनापुर के प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर पर आए समस्त श्रद्धालुगण व उपस्थित पदाधिकारी, सदस्यगण व समस्त स्टाॅफ के साथ एक बैठक भी आयोजित की गई।

जिसमें हस्तिनापुर, मवाना, बिजनौर, मेरठ का जैन समाज एकत्रित हुआ और बैठक में क्षेत्र के अध्यक्ष जीवन्द्र कुमार जैन ने कहा कि हमें इस दुखद पूर्ण घटना को गम्भीरता पूर्वक लेना होगा और हमें प्रशासन के साथ मिलकर काम करना होगा। जिससे इस दुखद घटना का जल्द ही खुलासा हो सके। परन्तु जब तक इस घटना का खुलासा नहीं होगा तो सम्पूर्ण जैन समाज मौन भी नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जल्द ही एक पत्र देश के गृहमंत्री अमित शाह को भी देंगे। जिससे इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed