फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   people not cooperating in lockdown

लॉक डाउन 2 : आपदा मित्रों की गांधीगिरी, फूल देकर लोगों से घरों में रहने की अपील

Fri, 17 Apr 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
people not cooperating in lockdown
लावड़। शासन-प्रशासन की अपील का भी लोगों पर लॉकडाउन के दौरान कोई असर नहीं पड़ रहा है। ऐसे में नगर पंचायत के साथ सहयोग कर रहे आपदा मित्रों ने गांधीगीरी अपनाकर लोगों को फूल देकर घरों में रहने की अपील की।
विज्ञापन

लावड़ कस्बे में सुबह में लोग बाजारों में उमड़ आते हैं। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। सब्जी मंडी में भीड़ एकत्रित होने से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। वहीं, पूर्वाह्न 11 बजे के बाद भी सड़कों पर दुपहिया एवं चौपहिया वाहन चालक बेवजह घरों से निकलकर घूमते रहते हैं। लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को आपदा मित्र रविंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम सड़कों पर उतरी। उन्होंने सभासद सुभाष सैनी के साथ मिलकर बेवजह सड़क पर घूम रहे लोगों को गांधीगीरी दिखाते हुए फूल देकर घरों में रहने की अपील की। आने जाने वाले वाहन चालक हो या बेवजह इधर-उधर बैठकर लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। ईओ सुधीर सिंह का कहना है कि आपदा मित्र की टीम उनके कर्मियों के साथ मिलकर अच्छा कार्य कर रही है। इनमें अजय कुमार, कपिल सैनी, सुशील सैनी, अमित कश्यप, आकाश आदि रहे। वहीं, ईओ सुधीर सिंह, सफाई नायक अशोक व हरिकिशन व सफाईकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों ने लगातार कस्बे में सैनिटाइज किया है। यहां व्यापार संघ अध्यक्ष गौरव गुप्ता, दीपक गुप्ता, रामानंद बिल्टोरिया, अंशुल गुप्ता, सुुभाष कश्यप, नायाब रिजवी, अंकुर गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उल्लंघन करने वालों की बनाई वीडियो
कस्बे में सुबह में बहुत से दुकानदार गुपचुप तरीके से दुकानें खोल रहे हैं। वहीं, सब्जी मंडी में भीड़ उमड़ रही है। जिले में लगातार कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद भी लावड़ के दुकानदार व लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों की वीडियोग्राफी की। पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी। थाना प्रभारी के मुताबिक जिन लोगों की वीडियोग्राफी की गई है उन पर लॉकडाउन का उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed