फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People left their festival shopping and stood in queues for cylinders.

Meerut News: त्योहार की खरीदारी छोड़ सिलिंडर के लिए कतारों में खड़े रहे लोग

Fri, 20 Mar 2026 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
People left their festival shopping and stood in queues for cylinders.
रामानुज अनाथालय के सामने गैस गोदाम पर गैस सिलेंडर लेने के इंतजार में बैठी महिला
खुशियों के त्योहार ईद-उल-फितर से ठीक पहले मेरठ के मुस्लिम बहुल इलाकों में घरेलू गैस सिलिंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग ईद की पारंपरिक खरीदारी और तैयारियों को छोड़कर घंटों गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों में लगे नजर आए। हालांकि जिला पूर्ति विभाग का दावा है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और स्थिति को सामान्य बनाने के लिए टीमें लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


शहर के नौचंदी मैदान स्थित गैस वितरण केंद्र पर बृहस्पतिवार सुबह से ही उपभोक्ताओं की लाइन लग गई। लोगों के बीच पहले सिलिंडर लेने की होड़ में तीखी कहासुनी और धक्का-मुक्की भी देखी गई। यही हाल हापुड़ अड्डे पर स्थित गैस एजेंसियों का रहा जहां लोग सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि त्योहार के समय रसोई गैस की मांग बढ़ गई है लेकिन समय पर होम डिलीवरी न मिलने के कारण उन्हें खुद एजेंसी तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ओटीपी सिस्टम से कालाबाजारी पर लगाम

जिला पूर्ति विभाग की सख्ती के बाद अब गैस वितरण प्रणाली में बदलाव देखने को मिल रहा है। एजेंसियों पर भीड़ कम करने के लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गैस वितरकों के अनुसार घर बैठे बुकिंग करने से कार्यालयों पर भीड़ का दबाव कुछ कम हुआ है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गैस सिलिंडर की डिलीवरी केवल ओटीपी के आधार पर ही की जाए ताकि गैस केवल वास्तविक उपभोक्ताओं तक पहुंचे और बिचौलियों द्वारा की जाने वाली कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का दावा: आपूर्ति पर्याप्त, त्योहार के बाद घट जाएगी भीड़

जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्ति विभाग की टीमें लगातार गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रही हैं ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। वहीं गैस वितरकों का मानना है कि त्योहार के कारण अचानक मांग में उछाल आया है जो ईद व नवरात्र बीतने के बाद सामान्य हो जाएगा। फिलहाल विभाग की प्राथमिकता हर घर तक समय पर सिलिंडर पहुंचाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed