फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People in half the city are thirsty for water, the pipeline could not be repaired

Meerut News: पानी के लिए तरसे आधे शहर में लोग, पाइपलाइन नहीं हो सकी ठीक

Tue, 15 Oct 2024 02:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
People in half the city are thirsty for water, the pipeline could not be repaired
बागपत। जिला पंचायत परिसर में लगी पानी की टंकी का पाइप फटने के बाद दूसरे दिन भी आधे शहर के लोग पेयजल के लिए तरस गए। पाइप लाइन ठीक न होने के कारण पेयजल आपूर्ति नहीं की जा सकी। उधर, मंगलवार सुबह भी आधे शहर की पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। दोपहर बाद पाइप लाइन ठीक कर पेयजल आपूर्ति का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में जिला पंचायत परिसर में बनी पेयजल टंकी की सुबह पाइप लाइन फटने से करीब 15 लाख लीटर पानी बर्बाद हो गया। इससे शहर में कोर्ट रोड, कश्यप काॅलोनी, भजन विहार काॅलोनी, बड़ौत रोड, जैन मोहल्ला, ठाकुर द्वारा मोहल्ला, यमुना रोड, ईदगाह काॅलोनी, मुख्य बाजार समेत अन्य इलाकों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद पाइप लाइन की मरम्मत में जुटे नगर पालिका के कर्मी सोमवार को दिनभर पाइप लाइन ठीक नहीं कर पाए। इसके चलते सोमवार सुबह और शाम को आधे शहर के लोगों को पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ी। पानी के लिए हैंडपंपों पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही तो कुछ ने पड़ोसियों के सबमर्सिबल से पानी भरा।
विज्ञापन

--------

मेरठ और गाजियाबाद में नहीं मिले उपकरण
नगर पालिका के सुपरवाइजर राज बहादुर ने बताया कि पाइप लाइन फटने के बाद मेरठ से मैकेनिक बुलाकर काम शुरू कराया गया, लेकिन उपकरणों के लिए मशक्कत करनी पड़ी। सोमवार को भी मेरठ और गाजियाबाद जिले में पाइप लाइन के उपकरण नहीं मिले। इसके बाद उपकरण तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
लाइन में लगकर घंटों करना पड़ा इंतजार

दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से परेशानी बढ़ गई। गली में एक ही हैंडपंप लगा है, जिस पर 30-40 घरों के लोग पानी लेने आ गए। इसकी वजह से लाइन में लगकर घंटों इंतजार कर पानी भरना पड़ा। -विमला, यमुना मार्ग।
----------------
पड़ोसियों के सबमर्सिबल से हुई पेयजल आपूर्ति
पेयजल आपूर्ति ठप होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पड़ोस में लगा सरकारी हैंडपंप खराब है। इसकी वजह से पड़ोसी के सबमर्सिबल से अधिकांश घरों के लोगों ने पानी भरा। पाइप लाइप ठीक कराकर जल्द आपूर्ति दी जाए। -सुधाकर स्वामी, ठाकुर द्वारा।

-------
वर्जन-पाइप लाइन दुरुस्त करने के लिए कर्मियों को लगाया गया है। पाइप लाइन काफी पुरानी होने के कारण उपकरण नहीं मिल पाये। उपकरण तैयार कराकर मंगलवार दोपहर तक पाइप लाइन ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। -हरी लाल पटेल, अधिशासी अधिकारी, बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed