फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People got angry over the unbridled increase in house and water tax, councilors said - will not let the recovery happen

गृह और जलकर में बेतहाशा वृद्धि पर जनता भड़की, सभासद बोले- नहीं होने देंगे वसूली

Mon, 04 Aug 2025 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
People got angry over the unbridled increase in house and water tax, councilors said - will not let the recovery happen
सरधना। स्वकर प्रणाली के तहत जारी नोटिस के विरोध में बैठक में सभासदों ने किया हंगामा। संवाद
– मनमाने टैक्स नोटिसों पर हंगामा, ईओ से दो दिन में समाधान की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका की तरफ से स्वकर प्रणाली के तहत अचानक भेजे गए टैक्स नोटिसों के विरोध में सोमवार को पालिका सभागार में जमकर हंगामा हुआ। बैठक में शामिल सभी सभासदों, भाजपा नेताओं और व्यापारी प्रतिनिधियों ने एक सुर में टैक्स नोटिसों को वापस लेने की मांग की।
बैठक के दौरान नगर पालिका प्रशासन पर मनमाने ढंग से गृहकर और जलकर बढ़ाने का आरोप लगाया। सभासदों ने चेतावनी दी कि जब तक सही प्रक्रिया से टैक्स की गणना नहीं की जाती और जनता को विश्वास में नहीं लिया जाता, तब तक टैक्स वसूली संभव नहीं है। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने कहा कि बिना नियमों का पालन किए इस तरह टैक्स थोपना सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सभासद शाहिद मलिक ने सवाल उठाया कि जब पहले जलकर माफ किया गया था तो अब वाटर टैक्स कैसे लिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल मूल्य लिया भी जाए तो वह 600 से अधिक नहीं होना चाहिए, जैसा कि बोर्ड बैठक में तय किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि टैक्स की गणना आउटसोर्स कर्मचारियों से कराई जा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है। सभी ने पुराने नोटिस रद्द कर नई गणना कराने की मांग की। कहा कि जनता को आपत्ति दर्ज कराने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।
ईओ दीपिका शुक्ला ने कर्मचारियों की जल्दबाजी को स्वीकार करते हुए कहा कि संबंधित फाइलों की स्वयं जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑडिटर से सलाह लेकर समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने दो दिन का समय मांगा है। बुधवार को अगली बैठक प्रस्तावित की गई है।

बैठक में चेयरपर्सन सबीला बेगम, सभासद शहजाद सितारा, तारिक हसन, संजय सोनी, शानू जैन, राहुल पाल, फरमान अंसारी, खालिद अंसारी, व्यापारी नेता मंगू प्रधान, नवीन त्यागी, मुकेश कुमार, पंकज टाली व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed