फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People from city to village are suffering from fever

शहर से गांव तक बुखार से तप रहे लोग

Mon, 31 Oct 2022 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
People from city to village are suffering from fever
शहर से गांव तक बुखार से तप रहे लोग,
विज्ञापन

मेरठ। शहर से गांव तक लोग बुखार से तप रहे हैं। ऐसे में शरीर का तापमान 104 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। साथ ही उल्टियां हो रही है। प्लेटलेट्स काफी कम हो जा रही हैं। मरीजों को जंबो पैक की जरूरत पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रोज एक हजार से ज्यादा मरीज बुखार के ही पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों में यह तादाद 500 से कम रहती है।
स्वास्थ्य विभाग न तो इसे डेंगू का प्रकोप बता रहा है और न ही कोरोना व स्वाइन फ्लू का। इसे वायरल बुखार ही बताया जा रहा है, लेकिन यह लोगों को बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचा रहा है। मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी डॉ. अमित गर्ग का कहना है कि बहुत तरह के वायरस होते हैं, बुखार किसी भी वायरस से हो सकता है। उनके यहां हर रोज एक हजार से ज्यादा लोगों की डेंगू, कोरोना और स्वाइन फ्लू की जांच की जा रही है, लेकिन बहुत ही कम संख्या में मरीजों को पुष्टि हो रही है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की कोशिश है कि लोगों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। रविवार को सरधना तहसील के गांव रसूलपुर में काफी संख्या में बुखार पीड़ितों की सूचना मिली थी। वहां स्थानीय टीम (डॉ. अमित, अतुल यादव और हनी) भेजकर शिविर लगाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों को उपचार मिला। मलेरिया और डेंगू के जांच के लिए रक्त के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

तीन दिन में सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचे बुखार के मरीज
तारीख मरीज
30 अक्तूबर 1010
29 अक्तूबर 1021
28 अक्तूबर 1043
27 अक्तूबर 1029
कोरोना के सक्रिय केस 13, डेंगू के पाच नए मरीज मिले
मेरठ। डेंगू और कोरोना दोनों के मरीज मिल रहे हैं। रविवार को डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं और सक्रिय केस 13 हो गए हैं। इनमें आठ अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि पांच घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। इस सीजन में अब तक डेंगू के 78 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 65 ठीक हो गए हैं। 632 लोगों की जांच में कोरोना का एक मरीज मिला है। अब जिले में सक्रिय केस छह हैं, पांच होम आइसोलेशन में हैं, जबकि एक अस्पताल में भर्ती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्त की मांग बढ़ी
जिला अस्पताल रक्त कोष के प्रभारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह और मेडिकल कॉलेज रक्तकोष के इंचार्ज डॉ. विजय कुमार का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से रक्त की मांग काफी बढ़ गई है। बुखार के कारण लोगों में प्लेटलेट्स और रक्त की कमी हो रही है।

बुखार होने पर यह करें
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. वीके बिंद्रा का कहना है कि बुखार होने पर सबसे जरूरी आराम है। खूब पानी पीएं। हल्के कपड़े पहनें। कमरे को ज्यादा गर्म न रखें। चिकित्सक से बुखार की दवाइयां ले लें और बुखार ज्यादा तेज हो तो ठंडे पानी में कपड़े को डुबोकर माथे पर रखते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed