Meerut: अरुण गोविल के रोड शो में पहुंचे सितारे, रामायण के राम-सीता-लक्ष्मण को देख गूंजे 'जय श्रीराम' के जयकारे
सोमवार को पर्दे की सीता और लक्ष्मण मेरठ में पर्दे के राम अरुण गोविल के लिए वोट की अपील करते नजर आए। दरअसल अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के रोड शो में शामिल होकर उनके पक्ष में वोट मांगे।
विस्तार
रामायण सीरियल में श्रीराम का किरदार निभाने वाले भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल के रोड शो में सोमवार को श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। अरुण गोविल के साथ रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी को देखने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनके स्वागत को आतुर दिखा। लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाकर और फूल बरसाकर तीनों का जोरदार स्वागत किया।
#WATCH | UP: BJP leader & candidate from Meerut Lok Sabha, Arun Govil & 'Ramayana' actress Dipika Chikhlia Topiwala held a roadshow in Meerut.
विज्ञापन
She says, "Lord Ram has come to serve the country and we are supporting him. I urge the people to vote for Arun ji..." (22.04) pic.twitter.com/rvZrj7vSVy— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 23, 2024
इस मौके पर दीपिका चिखलिया ने कहा कि मैं आज अरुण गोविल के लिए मेरठ आई हूं। मेरठ की जनता से मेरी अपील है कि अरुण गोविल को भारी मतों से जिताकर संसद में भेजें, ताकि वह मेरठ की जनता की समस्याओं का समाधान करा सकें। मेरठ को और विकसित बना सकें। दीपिका चिखलिया ने आगे कहा कि हम तीनों कलाकारों ने रामायण में एक साथ काम किया और आज 37 साल बाद भी हम साथ हैं।
सुनील लहरी ने अरुण गोविल को फूलों का हार पहनाकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग मेरे बड़े भाई, रामायण सीरियल के श्रीराम को मेरठ से जिताकर भेजें। अरुण गोविल बहुत अच्छे इंसान हैं।
अरुण गोविल का रोड शो नंदन सिनेमा से शुरू हुआ। यहां से कैलाशपुरी, मुरारीपुरम, जयदेवीनगर, नई सड़क, सम्राट हैवेंस, तुलसी नर्सिंग होम से वैशाली कालोनी पहुंचा। यहां से रोड शो फूलबाग कालोनी, एसके रोड से होते हुए सरस्वती मंदिर पर समापन हुआ।
रोड शो में तीनों कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर कलाकारों का स्वागत किया।
अरुण गोविल के रोड शो के दौरान लोग डीजे पर 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' गीत पर लोग झूमते रहे।