फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People carrying weapons in DM B Chandrakal's house,atul said-DM residence is residence of politics

डीएम बी चंद्रकला के आवास में हथियार लेकर पहुंचे लोग, सपा नेता बोले, DM का आवास बना राजनीति का अड्डा

Tue, 28 Mar 2017 09:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 28 Mar 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
People carrying weapons in DM B Chandrakal's house,atul said-DM residence is residence of politics
डीएम बी चंद्रकला

जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का शपथ पत्र सौंपे जाने के बाद मंगलवार को सीमा और उनके पति सपा नेता अतुल प्रधान ने मीडिया से बात की। दोनों ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता के दबाव और धनबल के साथ लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि सोमवार को 3:30 घंटे जिलाधिकारी आवास भाजपा की राजनीति का अड्डा बना रहा। उन्होंने प्रोजेक्टर पर कुछ फोटो और वीडियो दिखाते हुए बताया कि जिलाधिकारी आवास पर ही नौकरी करने वाले को बुलाया गया और वहीं पर शपथ पत्र तैयार कराए गए। इतना ही नहीं बल्कि सदस्यों के हस्ताक्षर भी कराएं गए। इस दौरान सदस्यों ने वहां पर नाश्ता भी किया। अतुल प्रधान ने कहा कि कुछ दिन पहले जिलाधिकारी को एक पत्र के माध्यम से धमकी मिली थी कि जिलाधिकारी आवास बम से उड़ा दिया जाएगा। बावजूद इसके भाजपा नेता जिलाधिकारी आवास पर राइफल और पिस्टल लेकर खुलेआम घूमते नजर आए। इससे पता चलता है कि प्रशासन पर भाजपा ने पूरी तरह सत्ता का दबाव बनाया हुआ है। उन्होंने कहा, 'भले ही भाजपाईयों ने 19 सदस्यों के शपथ पत्र सौंपे, लेकिन पूरे 18 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। विश्वास मतदान होगा और वास्तविकता सामने आ जाएगी। इस दौरान सभा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह पार्टी कार्यालय पर आयोजित इस प्रेस वार्ता में मौजूद रहे।

विज्ञापन

People carrying weapons in DM B Chandrakal's house,atul said-DM residence is residence of politics
भाजपा नेता रायफल लेकर पहुंचे

सत्ता की हनक भाजपाइयों के भीतर भी पूरी तरह नजर आ रही है। यही नहीं, उनके दबाव में कहीं न कहीं पुलिस प्रशासन भी नजर आ रहा है। तभी तो डीएम आवास के भीतर भाजपाई हथियारबंद प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों के साथ चहलकदमी करते नजर आये। भाजपा और असंतुष्ट दूसरे दलों के जिला पंचायत सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के शपथ पत्र सौंपने डीएम आवास पहुंचे थे। इनके साथ करीब आधा दर्जन हथियारबंद युवक थे। जिनमें कुछ तो खुले तौर पर पिस्टल और रायफल लिए थे। अहम बात ये रही कि इन लोगों को डीएम आवास पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बाहर रोकना तो दूर आवास परिसर में एक तरफ बैठने तक को नहीं कहा। ये हथियारबंद युवक पूरे परिसर में चहलकदमी करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed