फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People became victims of fraud by SDM and CO

एसडीएम और सीओ से मिले ठगी का शिकार हुए लोग

Wed, 28 May 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 28 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
People became victims of fraud by SDM and CO
नजीबाबाद में एसडीएम कार्यालय पहुंचे ठगी का ​शिकार हुए लोग। संवाद
नजीबाबाद/मंडावली। करोड़ों रुपये की ठगी का शिकार हुए लोगों ने एसडीएम और सीओ को प्रार्थना पत्र देकर भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई ठगी की धनराशि वापस दिलाने की मांग की। मंडावली के मोटा महादेव मंदिर क्षेत्र महादेवपुरम कॉलोनी में प्लॉट और दुकानें दिलाने के नाम पर बड़ी संख्या में लोगों से भूमाफिया ने करोड़ों रुपयो की धनराशि ठग ली। ठगी का शिकार हुए बड़ी संख्या में लोगों ने मंडावली थाने को करीब तीन सप्ताह पूर्व तहरीर सौंपी थी। पीड़ित ललित शर्मा, सोमपाल सिंह, अरविंद कुमार, बीना सिसौदिया, अनीता देवी, शाजिया, संजो एसडीएम विजय शंकर और सीओ नितेश प्रताप सिंह से मिले। पीड़ितों ने तीन लोगों द्वारा उनसे लाखों रुपये ठगने, भूमि और दुकान के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत की। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी विदेश भागने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित आरोपियों के पासपोर्ट रद्द कराने और महादेवपुरम कॉलोनी की खरीद फरोख्त पर रोक लगाने की भी मांग की। सीओ ने पीड़ितों को पुलिस से संबंधित मामले में जांच कराकर जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed