{"_id":"6a09d019e44e9bce7e05791c","slug":"people-are-troubled-by-waterlogging-on-the-sathala-agwanpur-main-road-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112369-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सठला- अगवानपुर मुख्य मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सठला- अगवानपुर मुख्य मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान
Sun, 17 May 2026 07:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 17 May 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
गांव भिड़वारा निवासी विक्रांत नागर। (मवाना)
सड़क के दोनों तरफ नाला न बनने से बढ़ी मुश्किल, घरों का पानी सड़क पर भर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। परीक्षितगढ़ ब्लॉक के गांव भिड़वारा में सठला- अगवानपुर मुख्य मार्ग पर पानी की निकासी की नहीं होने से घरों का पानी सड़क पर भर रहा है। इस कारण इस मार्ग से राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है। बीमारियां फैलने का खतरा बना है। ग्रामीणों का कहना है कि जल भराव का कारण सड़क के दोनों ओर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नाले का निर्माण नहीं कराना है। यदि नाला बन जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है।
ग्रामीण विक्रांत नागर का कहना है कि काफी समय से जलभराव है। इस कारण बीमारी फैलने का भी खतरा बना है।सड़क के दोनों साइड नाली बनवा कर रजबहा में पानी निकासी कराई जानी चाहिए।
ग्रामीण राहुल कहते हैं कि जलभराव होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने व वाहनों को निकलने में काफी समस्या हो रही है। जिसके संबंध में प्रधान व अन्य अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया है। जल्द से जल्द समस्या का समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
वर्जन
प्रधान नेपाल सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने सड़क का निर्माण तो करा दिया, लेकिन नाले का निर्माण नहीं कराया है। जिस कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है और जलभराव हो रहा है। कई बार उनके द्वारा टैंकर आदि से पानी निकलवा दिया गया, लेकिन फिर से जलभराव हो जाता है। कार्य कराने हेतु शासन से धनराशि प्राप्त है, लेकिन ग्राम सचिव अमर भड़ाना के द्वारा सहायक विकास अधिकारी की कार्य आरंभ करने की अनुमति मिलने तक कोई भी कार्य निधि से कराने से इन्कार किया है।