फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People are troubled by the poor condition of Ram Manohar Lohia Park

राम मनोहर लोहिया पार्क की बदहाली से लोग परेशान

Tue, 26 Aug 2025 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by the poor condition of Ram Manohar Lohia Park
मेरठ। जेलचुंगी के पास समाजवादी पार्टी के कार्यालय से सटे डाॅ. राम मनोहर लोहिया पार्क बदहाल हो गया है। पार्क में ऊंची खरपतवार, झाड़ियां और जंगली पेड़ उगे हुए हैं। क्षेत्रीय निवासी स्वामी मुनीश यादव, गौरव देशवाल, सतवीर शर्मा, पंकज चौहान, जितेंद्र गौड़, गिरधारी, विपिन पंवार आदि का कहना है कि लोग सैर करने के लिए पार्क में आते हैं। सुबह शाम सैर के साथ ही योग-ध्यान करते हैं। पार्क अब बदहाल हो रहा है। लोगों का कहना है कि जंगली पौधे, खरपतवार, झाड़ियां और घास के कारण जहरीले जीव पनप रहे हैं। पानी जमा होने से मच्छरों का भी प्रकोप हो गया है। स्वामी मुनीश यादव ने बताया कि सभी लोगों ने आपसी सहयोग से पार्क को संवारा था। इसे नगर निगम की अमृत योजना में शामिल कर लिया गया। ऐसे में पार्क की सफाई कराना बहुत आवश्यक है। उन्होंने नगर आयुक्त से भी मामले की शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed