फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People are facing traffic jams in the city, so check your route today.

Meerut News: शहर में जाम से जूझे लोग, आज रूट देखकर निकलें

Mon, 20 Oct 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
People are facing traffic jams in the city, so check your route today.
मेरठ..कंवलजीत..दीपावली के मोके पर रौशनी में नहाया आबूलेन बाजार व भीड़ भाड़ के चलते लगा जाम......स
मेरठ। दीपावली के मद्देनजर यातायात पुलिस द्वारा लागू किया गया रूट डायवर्जन प्लान छोटी दिवाली पर भी विफल साबित हुआ। रविवार को पूरे शहर में लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ा। बाजारों में अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण मुख्य बाजार और प्रमुख चौराहों पर रात तक जाम के हालात रहे। शहर में जाम से बचने के लिए सोमवार को यातायात पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान देखकर घर से निकलें।
विज्ञापन


धनतेरस के बाद छोटी दिवाली के अवसर पर बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शहर के प्रमुख बाजारों के साथ-साथ मुख्य मार्गों पर भी लंबा जाम लगा रहा। आबूलेन, बेगमपुल, दिल्ली रोड पर केसर गंज, रेलवे रोड चौराहा, फुटबाल चौक, शारदा रोड, ट्रांसपोर्टनगर गेट और भूमिया का पुल जैसे स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। गढ़ रोड पर बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा और तेजगढ़ी चौराहा, खैरनगर, लाला का बाजार, वैली बाजार और कोटला बाजार, हापुड़ अड्डे से लेकर एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तक की सड़क पर भी जाम की स्थिति गंभीर थी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि बाजारों में भीड़ होने के कारण वाहनों के संचालन की गति धीमी रही। कई लोगों को डायवर्जन की जानकारी नहीं थी। इसके चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिबंधित रूट और डायवर्जन प्लान

- को-आपरेटिव चौराहा से पीएल शर्मा रोड होकर बेगमपुल: यहां चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हैं।
- खैरनगर चौराहे से खैरनगर मार्केट, वैली बाजार चौराहे की ओर: सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित हैं।
- घंटाघर से वैली बाजार चौराहे की ओर: सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित हैं।

- ब्रहमपुरी चौराहा, प्याऊ चौराहा, शिवचौक पत्थर वालान से कबाड़ी बाजार, वैली बाजार व सर्राफा मार्केट की ओर: सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित किए गए हैं।

- शहर कोतवाली से सर्राफा मार्केट की ओर: चौपहिया वाहन प्रतिबंधित हैं।


वाहनों के प्रवेश पर रोक

- बेगमपुल पर सजावट के चलते बच्चा पार्क-हापुड़ रोड तक: सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित।
- गंगानगर में शिवचौक से मुख्य बाजार की ओर व्यवसायिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित।

- मलियाना पुल के नीचे (किशनगंज) यू-टर्न तक सभी तरह के वाहनों का आवागमन बंद।

- शारदा रोड पर ब्रह्मपुरी चौराहा, प्याऊ चौराहा, सर्राफा बाजार, वैली बाजार, लाला का बाजार भारी व व्यवसायिक वाहन प्रतिबंधित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed