फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People are being divided on sensitive issues: Jayant

राजनीतिक विरोध न पनपे इसको लेकर रोके जा रहे प्रदर्शन - जयंत चााधरी

Mon, 13 Jan 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
People are being divided on sensitive issues: Jayant
शॉप्रिक्स मॉल में फिल्म देखने आए जयंत चौधरी।
मेरठ। समाज के संवेदनशील मुद्दों पर भी लोगों को बांटा जा रहा है। हमें तो उन्होंने टुकड़े टुकड़े गैंग में जोड़ दिए। दीपिका पादुकोण को भी जोड़ दिया। लेकिन तेजाब फेंको गैंग में क्या वे खड़े होना चाहते हैं। यह बात रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने रविवार दोपहर कही। वे शॉप्रिक्स मॉल स्थित वेव सिनेमा में पत्नी चारू चौधरी के साथ छपाक मूवी देखने आए थे।
विज्ञापन

जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदर्शन करने से भी लोगों को रोका जा रहा है। किसानों की समस्याओं को लेकर भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है। बिजली के बिल बढ़ गए हैं। किसानों का गन्ना भुगतान रुका हुआ है, यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि कोई राजनीतिक विरोध न पनपे। एनआरसी को लेकर भी लोगों के मन में वाजिब शंकाएं हैं। ऐसे में इन सबको लेकर हम लोग अगर विरोध भी नहीं कर सकते हैं तो क्या यह लोकतंत्र है। मेरठ में मूवी देखने के सवाल पर जयंत ने कहा कि मेरठ से अपनापन ज्यादा है। यहीं से क्रांति हुई थी। सामाजिक क्रांति लानी है तो यहीं से क्रांति शुरू करनी होगी। कहा कि यह सरकार जेएनयू को बंद करना चाहती है। जेएनयू के छात्र कोई गलत काम नहीं कर रहे हैं। इस दौरान रालोद प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, डॉ. मेराजुद्दीन, मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मांगेराम, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जानी, क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र वाल्मीकि, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, राममेहर सिंह, जितेंद्र धामा, वसीम रजा, संदीप चौधरी, यशपाल सिंह, रितेश चौधरी, सोहराब गयास, अश्वनी प्रताप, रीना रोहटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हमें जेएनयू के छात्रों के साथ खड़ा होना चाहिए
चारू चौधरी ने कहा कि सरकारों और दूसरी राजनीतिक पार्टियों को एसिड की बिक्री को लेकर पाबंदी पर बात करनी चाहिए। जेएनयू में जो हुआ है वह बहुत गलत है। हमें वहां के छात्रों के साथ खड़े होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed